कल्याण समिति के अध्यक्ष होंगे बीडीओ

कल्याण समिति के अध्यक्ष होंगे बीडीओ भंग होगी पुरानी रोगी कल्याण समिति बेलदौर. पीएचसी के बेहतर संचालन को लेकर गठित रोगी कल्याण समिति को भंग कर नये समिति का गठन किया जायेगा. नये गठित समिति के अध्यक्ष विभागीय निर्देशानुसार अपने अपने प्रखंड के बीडीओ को बनाया जायेगा. बीडीओ अमरेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि बीते […]
कल्याण समिति के अध्यक्ष होंगे बीडीओ भंग होगी पुरानी रोगी कल्याण समिति बेलदौर. पीएचसी के बेहतर संचालन को लेकर गठित रोगी कल्याण समिति को भंग कर नये समिति का गठन किया जायेगा. नये गठित समिति के अध्यक्ष विभागीय निर्देशानुसार अपने अपने प्रखंड के बीडीओ को बनाया जायेगा. बीडीओ अमरेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि बीते अप्रैल माह में ही विभाग द्वारा उक्त निर्देश भेजा गया था. उन्होंने बताया कि जल्द ही बैठक आयोजित कर नये समिति का गठन एवं कल्याण समिति के आय व्यय की समीक्षा कर समिति के बेहतर क्रियान्यवन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये जायेंगे. उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व समिति के पदेन अध्यक्ष प्रखंड प्रमुख होते थे. लेकिन नये आदेश से अब बीडीओ इसके पदेन अध्यक्ष होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










