कट्टा व 11 कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

कट्टा व 11 कारतूस के साथ एक गिरफ्तार फोटो 1 मेंकैप्सन: बरामद हथियार के साथ अधिकारी.प्रतिनिधि, गोगरी. थाना क्षेत्र के गोरैया बथान से पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है. उक्त युवक के पास से एक कट्टा तथा 11 कारतूस पुलिस ने बरामद किया है. शनिवार की देर रात मुहर्रम के दौरान हुई […]
कट्टा व 11 कारतूस के साथ एक गिरफ्तार फोटो 1 मेंकैप्सन: बरामद हथियार के साथ अधिकारी.प्रतिनिधि, गोगरी. थाना क्षेत्र के गोरैया बथान से पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है. उक्त युवक के पास से एक कट्टा तथा 11 कारतूस पुलिस ने बरामद किया है. शनिवार की देर रात मुहर्रम के दौरान हुई घटना की जांच को लेकर अंचलाधिकारी चंदन कुमार और एसआइ माधव कुमार पुलिस बल के साथ गौरैया बथान जा रहे थे. इसी दौरान पुलिस की गाड़ी को देख एक युवक भागने लगा. एसआइ माधव कुमार व पुलिस बल ने युवक को खदेड़ कर पकड़ लिया. एसआइ ने बताया कि अचानक कैलाश यादव बासा के पास से पुलिस की गाड़ी को देख गौरैया बथान निवासी विनोद यादव भागने लगा. उन्हें शंका हुई, तो उसे दौड़ कर पकड़ा गया. तलाशी में उसके पास से कट्टा तथा 11 कारतूस बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










