थाने में खड़ी बाइक से डेढ़ लाख रुपये चोरी

Published at :31 Oct 2015 10:59 PM (IST)
विज्ञापन
थाने में खड़ी बाइक से डेढ़ लाख रुपये चोरी

थाने में खड़ी बाइक से डेढ़ लाख रुपये चोरी महेशखूंट. थाना परिसर में जदयू के प्रदेश महासचिव भररा निवासी केदार सिंह के मोटरसाइकिल से उचक्कों ने डिक्की तोड़ कर डेढ़ लाख रुपये गायब कर दिया. जदयू नेता श्री सिंह ने थाने में आवेदन देकर बताया कि वे सेंट्रल बैंक की शाखा महेशखूंट से एक लाख […]

विज्ञापन

थाने में खड़ी बाइक से डेढ़ लाख रुपये चोरी महेशखूंट. थाना परिसर में जदयू के प्रदेश महासचिव भररा निवासी केदार सिंह के मोटरसाइकिल से उचक्कों ने डिक्की तोड़ कर डेढ़ लाख रुपये गायब कर दिया. जदयू नेता श्री सिंह ने थाने में आवेदन देकर बताया कि वे सेंट्रल बैंक की शाखा महेशखूंट से एक लाख 50 हजार रुपये की निकासी कर डिक्की में रखे थे. थाना परिसर में ही बाइक लगा कर वह थानाध्यक्ष से मिलने गये. इसी दौरान उचक्कों ने गाड़ी की डिक्की में रखे रुपये उड़ा दिये. उनके साथ उनके पुत्र प्रवीण कुमार भी थे. इधर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है. थाना परिसर में मोटरसाइकिल के डिक्की से रुपये उड़ाये गये या खरीदारी के दौरान बाजार से, यह तो जांच के बाद ही पता चल पायेगा. उन्होंने बताया कि वे मीटिंग में खगड़िया गये थे. इस दौरान घटना कैसे हुई, जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन