कोसी कॉलेज में सेमिनार आयोजित

कोसी कॉलेज में सेमिनार आयोजित खगडि़या. स्थानीय कोसी महाविद्यालय में स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में भारत में ब्रिटीश शासन की स्थापना विषय पर सेमिनार का आयोजन शुक्रवार को किया गया. जिसकी अध्यक्षता वरीय प्राध्यापक डॉ नरेश प्रसाद यादव ने की. सेमिनार के दौरान डॉ प्रसाद ने कहा कि अंग्रेज भारत में एक व्यापारी के रूप में […]
कोसी कॉलेज में सेमिनार आयोजित खगडि़या. स्थानीय कोसी महाविद्यालय में स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में भारत में ब्रिटीश शासन की स्थापना विषय पर सेमिनार का आयोजन शुक्रवार को किया गया. जिसकी अध्यक्षता वरीय प्राध्यापक डॉ नरेश प्रसाद यादव ने की. सेमिनार के दौरान डॉ प्रसाद ने कहा कि अंग्रेज भारत में एक व्यापारी के रूप में आया. उन्होंने कूटनीति , छलनीति और फूट डालो राज करों नीति के तहत भारत की गद्दी पर बैठ कर दो सौ वर्षों तक शासन किया. विशिष्ट अतिथि डॉ ईश्वर चंद्र ने कहा कि अंग्रेजी सत्ता में मुख्यत: जमींदारों एवं साहुकारों को फायदा पहुंचा. इस अवसर पर प्राचार्य डॉ रामपूजन सिंह ने इतिहास विभाग को धन्यवाद दिया और अंग्रेजों की नीति, शासन व्यवस्था एवं आर्थिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला. इसके अतिरिक्त पूनम कुमारी, ज्योति कुमारी, जगतारिणी कुमारी, मीना कुमारी,राज लक्ष्मी, नीलू कुमारी, दुष्यंत कुमार, रंजीत कुमार, नंदन कुमार, जीतेंद्र कुमार आदि ने अपने अपने विचार रखे. संगोष्ठी का संचालन सोनम प्रिया ने की. धन्यवाद ज्ञापन ज्योति कुमारी ने की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










