उच्चवर्गीय लिपिक नौकरी से बरखास्त

उच्चवर्गीय लिपिक नौकरी से बरखास्त लोक सूचना कार्यालय में प्रतिनियुक्ति के समय पर काम में लापरवाही पड़ी महंगी देर से आना, गायब रहना, संचिका दबा कर रखने आदि के कारण लिपिक की गयी नौकरी सरकारी पैसों का हिसाब नहीं देने सहित कई आरोपों को ले डीएम ने किया बरखास्त प्रतिनिधि, खगड़ियाजिला लोक सूचना कार्यालय में […]
उच्चवर्गीय लिपिक नौकरी से बरखास्त लोक सूचना कार्यालय में प्रतिनियुक्ति के समय पर काम में लापरवाही पड़ी महंगी देर से आना, गायब रहना, संचिका दबा कर रखने आदि के कारण लिपिक की गयी नौकरी सरकारी पैसों का हिसाब नहीं देने सहित कई आरोपों को ले डीएम ने किया बरखास्त प्रतिनिधि, खगड़ियाजिला लोक सूचना कार्यालय में कार्यरत उच्च वर्गीय लिपिक संतोष कुमार को काम में लापरवाही महंगी पड़ी है. कार्य में लापरवाही, आदेश की अवहेलना के कारण उच्चवर्गीय लिपिक संतोष कुमार को नौकरी से हाथ धोना पड़ा. देर से आना, जल्दी जाना, संचिका को अप टू डेट नहीं रखने सहित छिपाने, सरकारी पैसों का हिसाब नहीं देने आदि के आरोप में शनिवार को डीएम ने उच्च वर्गीय लिपिक संतोष कुमार को सेवा से बरखास्त कर दिया. बरखास्त संतोष कुमार पूर्व में खगड़िया अंचल कार्यालय में पदस्थापित थे. वर्तमान में जिला लोक सूचना कार्यालय में प्रतिनियुक्ति पर तैनात थे. जिला स्थापना उपसमाहर्ता के हवाले से जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कमल सिंह ने बताया कि संबंधित लिपिक पर कई किस्म के गंभीर आरोप थे. आदेश की अवहेलना, अंचल कार्यालय से संबंधित नाविकों की भुगतान से जुड़ी हुई संचिका को दबा कर रखने, ससमय उपस्थित नहीं रहने, अंचल नजारत की रोकड़ पंजी को अद्यतन नहीं करने, हाजिरी बनाकर हमेशा गायब रहने, वित्तीय वर्ष-2013-14 में शीर्ष-2245 एवं 2235 से आवंटन की निकासी ससमय नहीं करने व डीसी विपत्र ससमय जमा नहीं करने आदि आरोप थे. इसके साथ ही साथ सूचना के अधिकार से संबंधित आवश्यक पत्रों एवं अभिलेखों को दबा कर रखने आदि के भी आरोप थे. जिला पदाधिकारी ने शनिवार को उक्त लिपिक को सेवा से बरखास्त कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










