जलजमाव से लोगों को हो रही है परेशानी

Published at :31 Oct 2015 10:42 PM (IST)
विज्ञापन
जलजमाव से लोगों को हो रही है परेशानी

जलजमाव से लोगों को हो रही है परेशानी फोटो है 10 मेंकैप्सन: जर्जर सड़क खगड़िया. जिला मुख्यालय के वार्ड संख्या 23 की सड़क वर्षों से जर्जर है. सड़क पर हमेशा जलजमाव बना रहता है. लोगों को उक्त सड़क पर चलने में काफी परेशानी होती है. वार्ड नंबर 23 निवासी राजद के युवा प्रदेश महासचिव जितेंद्र […]

विज्ञापन

जलजमाव से लोगों को हो रही है परेशानी फोटो है 10 मेंकैप्सन: जर्जर सड़क खगड़िया. जिला मुख्यालय के वार्ड संख्या 23 की सड़क वर्षों से जर्जर है. सड़क पर हमेशा जलजमाव बना रहता है. लोगों को उक्त सड़क पर चलने में काफी परेशानी होती है. वार्ड नंबर 23 निवासी राजद के युवा प्रदेश महासचिव जितेंद्र कुमार उर्फ राजा चौधरी ने नगर परिषद प्रशासन व जिला प्रशासन से उक्त सड़क की मरम्मती कराने की मांग की है. उन्होंने बताया कि सड़क के निर्माण को लेकर वर्ष 2008 में पीसीसी कराने को लेकर 2 लाख 10 हजार रुपये का प्राक्कलन तैयार किया गया था. शिलान्यास भी हुआ, लेकिन अब तक सड़क नहीं बन पायी. श्री चौधरी ने बताया कि अभी लोग पानी में चल कर आ जा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन