सरकारी संस्थानों में बिजली विभाग का करोड़ों बकाया

Published at :29 Oct 2015 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
सरकारी संस्थानों में बिजली विभाग का करोड़ों बकाया

सरकारी संस्थानों में बिजली विभाग का करोड़ों बकाया सर्वाधिक नलकूप विभाग के हैं लगभग चार करोड़ गोगरी : एक तरफ जहां बिजली विभाग सैकड़ों या हजारों के बकयेदारों के विरुद्ध कार्रवाई कर विद्युत आपूर्ति बंद कर देता है और बकायेदारों पर प्राथमिकी दर्ज करा देता है. वहीं दूसरी ओर बिजली विभाग का विभिन्न सरकारी संस्थानों […]

विज्ञापन

सरकारी संस्थानों में बिजली विभाग का करोड़ों बकाया सर्वाधिक नलकूप विभाग के हैं लगभग चार करोड़

गोगरी : एक तरफ जहां बिजली विभाग सैकड़ों या हजारों के बकयेदारों के विरुद्ध कार्रवाई कर विद्युत आपूर्ति बंद कर देता है और बकायेदारों पर प्राथमिकी दर्ज करा देता है. वहीं दूसरी ओर बिजली विभाग का विभिन्न सरकारी संस्थानों में हजारों लाखों नहीं करोड़ों का बकाया है और विभागीय अधिकारी मौन बैठे हैं.

बिजली विभाग का सबसे ज्यादा बकाया नलकूप विभाग का है. क्षेत्र के विभिन्न नलकूपों पर लगभग चार करोड़ का बकाया है. नगर पंचायत गोगरी जमालपुर के पास पांच लाख 22 हजार का बकाया है. बीडीओ कार्यालय के पर तीन लाख 11 हजार, रेेफरल अस्पताल गोगरी पर एक लाख 47 हजार 409, एसडीओ गोपनीय शाखा पर एक लाख 56 हजार 281 रुपये का बकाया है.

विभाग के जेइ रामाश्रय सिंह के अनुसार इसके अलावा भी अन्य संस्थानों पर हजारों का बकाया है. वसूली को लेकर प्रयास किया जा रहा है. नलकूप विभाग द्वारा कुछ राशि जमा की गयी है और जमा करने का आश्वासन मिला है. उसी तरह अन्य कार्यालय के अधिकारियों ने भी आश्वासन दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन