सूचनाओं के लिए दिनभर लगे रहे लोग

Published at :12 Oct 2015 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
सूचनाओं के लिए दिनभर लगे रहे लोग

सूचनाओं के लिए दिनभर लगे रहे लोग अलौली. प्रखंड में दिनभर विधानसभा चुनाव के दौरान आम लोगों की गतिविधियां भी काफी व्यस्त रही. आमलोग सुबह ही तैयार होकर मतदान केंद्रों के आस पास जम गये. लोग अपना मतदान के साथ साथ इस बात में लगे रहे कि गांव में अभी तक कौन-कौन मतदान से वंचित […]

विज्ञापन

सूचनाओं के लिए दिनभर लगे रहे लोग अलौली. प्रखंड में दिनभर विधानसभा चुनाव के दौरान आम लोगों की गतिविधियां भी काफी व्यस्त रही. आमलोग सुबह ही तैयार होकर मतदान केंद्रों के आस पास जम गये. लोग अपना मतदान के साथ साथ इस बात में लगे रहे कि गांव में अभी तक कौन-कौन मतदान से वंचित है. इसके साथ साथ लोग आस पास के गांवों में कितना प्रतिशत मतदान हुआ. ऐसी सूचनाओं के लिए लोग दिनभर मोबाइल पर लगे रहे. मतदान के दौरान गाड़ियों के परिचालन पर प्रशासन द्वारा प्रतिबंध था. इस वजह से लोगों को मतदान केंद्र तक पैदल यात्रा करना पड़ा. इसके अलावा लोग पैदल ही एक बूथ से दूसरे बूथ पर जाकर वहां का हाल चाल लेते रहे. प्रशासन द्वारा चुनाव से जुड़ी बातों की जानकारी के लिये केन्द्रीय कक्ष स्थापित किया गया था. इसके लिए टॉलफ्री नंबर दिया गया था. चुनाव की सूचनाओं के लिये इस नंबर पर भी लोग दिनभर लगे रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन