कोई ट्राई साइकिल तो कोई ठेला के सहारे पहुंचा बूथ पर

Published at :12 Oct 2015 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
कोई ट्राई साइकिल तो कोई ठेला के सहारे पहुंचा बूथ पर

कोई ट्राई साइकिल तो कोई ठेला के सहारे पहुंचा बूथ परफोटो है अलौली. सचमुच इस बार के जैसा विधानसभा चुनाव का उत्साह पहले कभी नहीं देखा. तभी तो मतदान केंद्र तक खुद नहीं पहुंच पाने पर मतदाता ने ठेला का सहारा लेकर भी मतदान केंद्र पहुंच मतदान किया. लोकतंत्र में मताधिकार करने का महत्व इनसे […]

विज्ञापन

कोई ट्राई साइकिल तो कोई ठेला के सहारे पहुंचा बूथ परफोटो है अलौली. सचमुच इस बार के जैसा विधानसभा चुनाव का उत्साह पहले कभी नहीं देखा. तभी तो मतदान केंद्र तक खुद नहीं पहुंच पाने पर मतदाता ने ठेला का सहारा लेकर भी मतदान केंद्र पहुंच मतदान किया. लोकतंत्र में मताधिकार करने का महत्व इनसे बेहतर कौन जान पायेगा. जिन्होंने न जाने अपने सामने कितने विधानसभा चुनाव संपन्न होते देखा है. वोट के कुछ अंतर में प्रत्याशी को हारते व जीतते देखा है. इसलिए पैदल नहीं चल पाने के कारण अलौली की 70 वर्षीय महिला मतदाता जयमाला देवी ने ठेला का सहारा लेकर मतदान केंद्र तक पहुंची. वहीं एक युवक ट्राई साइकिल के सहारे मतदान केंद्र तक पहुंचा. मतदाता मो महताब ने अपना मतदाता परची दिखाते हुए कहा कि मतदान करने आये हैं. मतदान करेंगे तभी तो बेहतर सरकार बनेगी. जो हम जैसे नि: शक्त मतदाताओं पर ध्यान देगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन