युवाओं में दिखा गजब का उत्साह

Published at :12 Oct 2015 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
युवाओं में दिखा गजब का उत्साह

युवाओं में दिखा गजब का उत्साह -युवाओं की आंखों में दिखी सशक्त सरकार की चाहत शशिकांत, अलौली अच्छी मजबूत और सशक्त सरकार की चाहत मतदान के लिए लाइन में कड़ी धूप में डटे युवाओं की आंखों में साफ झलक रही थी. मन में कई तरह के सवाल और आंखों में अनेक तरह के सपने लिए […]

विज्ञापन

युवाओं में दिखा गजब का उत्साह -युवाओं की आंखों में दिखी सशक्त सरकार की चाहत शशिकांत, अलौली अच्छी मजबूत और सशक्त सरकार की चाहत मतदान के लिए लाइन में कड़ी धूप में डटे युवाओं की आंखों में साफ झलक रही थी. मन में कई तरह के सवाल और आंखों में अनेक तरह के सपने लिए इन युवाओं के पैर धीरे-धीरे मतदान हॉल तक खिसक रहे थे. वहीं लाइन में खड़े कुछ बुजुर्ग भी नई पीढ़ी को मानों लोकतंत्र के अधिकार व महत्व की शिक्षा मुफ्त में बांट रहे थे. खुद भी मतदान कर मजबूत लोकतंत्र की नींव रखने में अपना सहयोग दे रहे थे. पढ़े-लिखे होने के बावजूद बेरोजगारी से जूझ रहे युवा, काम के लिए दूसरे प्रदेश को पलायन करने वाले मजदूर, अपने अपने खेत के लिए खाद, पानी की किल्लत सहने वाले किसान महंगाई की मार झेल रही गृहणियां और अपने बच्चों के बेहतर भविष्य की चाहत रखने वाले अभिभावक आज बिना किसी ऊंच नीच, बिना संकोच के लाइन में खड़े होकर मताधिकार का प्रयोग करने को बेताब दिखे. वहीं युवा वर्ग आंखों में हजार सपने लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे कि कब एक मजबूत व विकास करने वाली सरकार के लिए मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने की बारी आयेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन