चर्चा को लेकर बाजार रहा गर्म

Published at :12 Oct 2015 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
चर्चा को लेकर बाजार रहा गर्म

चर्चा को लेकर बाजार रहा गर्म खगड़िया. विधानसभा चुनाव के दौरान सोमवार को बूथ भ्रमण के दौरान कई बूथों पर जाने का मौका मिला. रास्ते में जगह-जगह लोगों से बात करने पर पता चला कि मतदान का महापर्व सुबह में ही मना चुके हैं, जबकि कई लोगों ने बताया कि हमारा नाम ही वोटर लिस्ट […]

विज्ञापन

चर्चा को लेकर बाजार रहा गर्म खगड़िया. विधानसभा चुनाव के दौरान सोमवार को बूथ भ्रमण के दौरान कई बूथों पर जाने का मौका मिला. रास्ते में जगह-जगह लोगों से बात करने पर पता चला कि मतदान का महापर्व सुबह में ही मना चुके हैं, जबकि कई लोगों ने बताया कि हमारा नाम ही वोटर लिस्ट में नहीं है. इधर, क्षेत्र भ्रमण के दौरान जगह -गह मतदाता प्रत्याशियों की चर्चा कर रहे थे, जिसने जिसको वोट दिया वह उसी के गुणगान में लगा था. कोई हम प्रत्याशी तो कोई महागठबंधन के जदयू प्रत्याशी को वोट डालने की बाते कर रहे थे. कई प्रत्याशियों के विकास कार्य की भी दुहाई दे रहे थे. लेकिन मतदाताओं पर इसका कोई असर नहीं हो रहा था. सभी के बीच बस एक ही बात हो रही थी कि रिजल्ट में दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन