पहली बार वोट देकर काफी उत्साहित थी पूजा

पहली बार वोट देकर काफी उत्साहित थी पूजा खगड़िया : पूजा आज कुछ अधिक खुश हैं. अपने परिवार के सदस्यों के साथ वोट करने जा रही है. सबसे आगे उसके ही कदम बढ़ रहे हैं. उसका उत्साह देख कर पूछना ही पड़ा कि आप पहली बार वोट दे रहे हैं क्या. विश्वास भरी मुस्कान लिये […]
पहली बार वोट देकर काफी उत्साहित थी पूजा
खगड़िया : पूजा आज कुछ अधिक खुश हैं. अपने परिवार के सदस्यों के साथ वोट करने जा रही है. सबसे आगे उसके ही कदम बढ़ रहे हैं. उसका उत्साह देख कर पूछना ही पड़ा कि आप पहली बार वोट दे रहे हैं क्या.
विश्वास भरी मुस्कान लिये उसके मुंह से निकला हां. उसके पीछे उसका सारा परिवार के साथ एक छोटी बहन भी थी. वो अभी वोट नहीं दे सकेगी क्योंकि अभी छोटी है. लेकिन अपनी दीदी को पहली बार वोट देते हुए वह भी देखना चाहती है. पूजा कोसी कॉलेज की छात्रा है. इसका नाम जेएनकेटी इंटर विद्यालय के मतदान केंद्र संख्या 123 में है.
पहली बार वोट देकर वो अपना दायित्व पूरा करने आयी है. वो कहती है कि अब मैं भी अच्छा नेता चुन सकती हूं. जो हमारे क्षेत्र में विकास कर सके. पहली बार वोट करने जा रही हूं मुझे अच्छा लग रहा है.
मैं अपने पूरे परिवार के साथ आयी हूं. इसी तरह चकहुसैनी पंचायत की निशा भी पहली बार अपना वोट डालने आयी थी. संजीव, सोनू, प्रिंस, डेविड, मोनी आदि युवा मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग कर खुश नजर आये. युवा मतदाताओं से पूछने पर कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में हम भी अपना मत गिरा कर देश के विकास में सहयोग करना चाहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










