अर्धसैनिक बल पहुंचे मतदान केंद्र

Published at :11 Oct 2015 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
अर्धसैनिक बल पहुंचे मतदान केंद्र

अर्धसैनिक बल पहुंचे मतदान केंद्र बेलदौर : विधानसभा के पहले चरण के चुनाव की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. रविवार की शाम तक प्रत्याशी एवं समर्थक गांव-गांव घूमकर जनसम्पर्क कर लोगों से मतदान की अपील करने में अपनी पूरी ताकत झोंक दिये. प्रत्याशी समेत कार्यकर्ताओं के वाहन पर लगाये गये बैनर व झंडे […]

विज्ञापन

अर्धसैनिक बल पहुंचे मतदान केंद्र

बेलदौर : विधानसभा के पहले चरण के चुनाव की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. रविवार की शाम तक प्रत्याशी एवं समर्थक गांव-गांव घूमकर जनसम्पर्क कर लोगों से मतदान की अपील करने में अपनी पूरी ताकत झोंक दिये.

प्रत्याशी समेत कार्यकर्ताओं के वाहन पर लगाये गये बैनर व झंडे हटा दिये गये. प्रचार-प्रसार का शोरगुल थमने से माहौल मे खामोशी छायी रही,

वहीं प्रत्याशी समेत कार्यकर्ताओं मे अपनी बची तैयारी व सेंधमारी को लेकर उथलपुथल मची हुई थी. मतदाताओं पर पैनी निगाह एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए संबंधित प्रत्याशियो ने भरोसेमंद कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी सौंप दी है एवं पल-पल की खबर की जानकारी लेने में जुटे हुए हैं.

चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपुर्ण संपन्न कराने को लेकर चुनाव आयोग द्वारा भेजे गये अर्धसैनिक बल चिह्नित केंद्रों पर कैंप कर रहे हैं. रविवार को अर्धसैनिक बल टोली बनाकर सुदुर इलाके का भ्रमण कर भेद्य मतदाताओं को भयमुक्त होकर चुनाव करने का भरोसा दे रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन