केंद्र सरकार लड़ रही है बिहार चुनाव : नीतीश

Published at :09 Oct 2015 10:41 PM (IST)
विज्ञापन
केंद्र सरकार लड़ रही है बिहार चुनाव : नीतीश

खगड़िया : बिहार का चुनाव केंद्र सरकार लड़ रही है. भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव में किये गये वादों को पूरा नहीं कर पाये. कालाधन अभी तक वापस नहीं लाया. जन धन योजना में 1.50 लाख रुपये देने का वादा किया. अभी तक एक रुपये भी जनता को […]

विज्ञापन

खगड़िया : बिहार का चुनाव केंद्र सरकार लड़ रही है. भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव में किये गये वादों को पूरा नहीं कर पाये. कालाधन अभी तक वापस नहीं लाया.

जन धन योजना में 1.50 लाख रुपये देने का वादा किया. अभी तक एक रुपये भी जनता को नहीं मिला. 10-15 हजार रुपये देकर भी तो बोहनी करते.

उक्त बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महेशखूंट के एसपीएम उच्च विद्यालय के मैदान में सभा को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बिहार को बीमारू राज्य कहते हैं व गुजरात को विकसित राज्य कहते हैं, जबकि गुजरात में महिलाएं कुपोषण की शिकार हो रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन