आज शाम से थम जायेगा चुनाव प्रचार

Published at :09 Oct 2015 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
आज शाम से थम जायेगा चुनाव प्रचार

खगड़िया : जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में 12 अक्तूबर को होने वाले मतदान के लिए शनिवार शाम के बाद चुनाव प्रचार थम जायेगा. इस तरह बीते कई दिनों से जारी नेताओं के भाषण सहित अन्य तिकड़म पर आज शाम के बाद से विराम लग जायेगा. इस संबंध में उप निर्वाचन पदाधिकारी विपिन कुमार ने […]

विज्ञापन

खगड़िया : जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में 12 अक्तूबर को होने वाले मतदान के लिए शनिवार शाम के बाद चुनाव प्रचार थम जायेगा. इस तरह बीते कई दिनों से जारी नेताओं के भाषण सहित अन्य तिकड़म पर आज शाम के बाद से विराम लग जायेगा.

इस संबंध में उप निर्वाचन पदाधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि दस अक्तूबर की शाम पांच बजे के बाद निर्वाचन के संबंध में कोई सार्वजनिक सभा या जुलूस नहीं बुलायी जायेगी.

ना ही कोई प्रत्याशी कोई सभा में शामिल होंगे और ना ही आयोजित करेंगे. साथ ही चलचित्र व टेलीविजन या वैसे किसी माध्यम से जनता के समक्ष निर्वाचन से जुड़ी बातों को संप्रदर्शन नहीं होगा. यदि कोई समारोह , कोई नाट्य अभिनय या कोई अन्य मनोरंजन या आमोद-प्रमोद जनता के सदस्यों को उसके प्रति आकर्षित करने की दृष्टि से करेगा उस पर गाज गिर सकती है.

चुनाव प्रचार में सबने झोंकी पूरी ताकत चुनाव में अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है. देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, लालू प्रसाद यादव, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अन्य समेत वामपंथी नेता अपने उम्मदीवारों के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर चुके हैं. आज से होगा इवीएम का बंटवारा जानकारी के अनुसार, विभिन्न क्षेत्रों में इवीएम पहुंचाने का काम आज से शुरू हो जायेगा. इसके लिये प्रशासन द्वारा खास व्यवस्था की गयी है. बताया जाता है कि इवीएम पहुंचाने सहित दूसरे कार्यों को युद्धस्तर पर निबटाया जा रहा है. वहीं चुनाव को लेकर जगह जगह चेकिंग अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन