संविधान को तोड़ने में लगी है भाजपा : शरद

Published at :09 Oct 2015 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
संविधान को तोड़ने में लगी है भाजपा : शरद

परबत्ता : प्रखंड के मध्य विद्यालय मथुरापुर के मैदान में शुक्रवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने चुनावी सभा को संबोधित किया. मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा नीत एनडीए सरकार संविधान के साथ छेड़छाड़ का इरादा रखती है. इसको हमने समय पर पहचान लिया […]

विज्ञापन

परबत्ता : प्रखंड के मध्य विद्यालय मथुरापुर के मैदान में शुक्रवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने चुनावी सभा को संबोधित किया.

मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा नीत एनडीए सरकार संविधान के साथ छेड़छाड़ का इरादा रखती है. इसको हमने समय पर पहचान लिया और उनसे अलग हो गये.

बिहार में जदयू की सरकार के नेतृत्व में विकास के इतने कार्य हुए कि सरकार के क्रियाकलाप की चर्चा देश ही नहीं विदेशों में भी हो रही है. सरकार के पूरे कार्यकाल में कानून का राज स्थापित किया गया.

सामाजिक सदभाव को स्थापित रखना हमारी हमेशा से प्राथमिकता रही है. इसके लिए हमें जो भी कुबार्नी देनी पड़ेगी वह हम देते रहे हैं और देते रहेंगे. जुमलेबाजों के द्वारा नये-नये शगूफे छोड़े जा रहे हैं.

देश के संविधान के मूल तत्व धर्मनिरपेक्षता पर भी खतरा मंडराने लगा है. नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान किये गये एक भी वादे को पूरा नहीं किया. अब बिहार में विधानसभा का चुनाव होनेवाला है तो फिर से झूठे वादे लेकर मैदान में जनता को ठगने आ गये. कालाधन, मंहगायी,भ्रष्टाचार आदि पर किये गये वादे भूल गये. सत्ता में आते ही मोदी सरकार ने गरीबों के लिए चल रही योजनाओं की राशि में कटौती शुरू कर दी. अब चुनाव आया, तो झूठा पैकेज लेकर आ गये. सभा को प्रत्याशी रामानंद सिंह, जदयू प्रवक्ता गुलाम रसूल बलियावी, डॉ संजीव कुमार, कैलाश शर्मा, राधा मृधा आदि ने भी संबोधित किया. अध्यक्षता प्रखंड जदयू अध्यक्ष नंदलाल मंडल ने की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन