अजय देवगन के प्रशंसकों को हुई निराशा

परबत्ता : प्रखंड में शुक्रवार को फिल्म अभिनेता अजय देवगन को देखने के लिए आये लोगों को निराश होना पड़ा. प्रखंड की सीमा गमघट्टा के निकट से ही सड़क के दोनों ओर लोगों का तांता लगा हुआ था. इसमें युवा वर्ग की संख्या सर्वाधिक थी. आलम बाजार चौक मड़ैया पर छात्रों तथा नौजवानों को नियंत्रित […]
परबत्ता : प्रखंड में शुक्रवार को फिल्म अभिनेता अजय देवगन को देखने के लिए आये लोगों को निराश होना पड़ा. प्रखंड की सीमा गमघट्टा के निकट से ही सड़क के दोनों ओर लोगों का तांता लगा हुआ था.
इसमें युवा वर्ग की संख्या सर्वाधिक थी. आलम बाजार चौक मड़ैया पर छात्रों तथा नौजवानों को नियंत्रित करने में पुलिस एवं अर्धसैनिक बल के जवानों के पसीने छूट गये. सिंघम, राजनीति, आरक्षण, गंगाजल जैसी फिल्मों के नायक को देखने के लिए सड़क के नजदीक के सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं लगभग दिन भर खड़े रहे.
परबत्ता थाने के निकट तथा बाजार में लोग घंटों तक इस उम्मीद में खड़े रहे कि फिल्म अभिनेता की एक झलक देखने को मिल जायेगी. पर, ऐसा नहीं हो सका. प्रशासन द्वारा इस रोड शो के लिये दी गयी अनुमति की समय सीमा समाप्त हो जाने तथा भीड़ के अनियंत्रित हो जाने के डर से अजय देवगन के कार्यक्रम को संक्षिप्त कर दिया गया तथा काफिले को मड़ैया आलम बाजार चौक से पसराहा की ओर मोड़ दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










