गरीबों की बेटी की शादी में देंगे 51 हजार : पप्पू यादव

Published at :09 Oct 2015 8:19 PM (IST)
विज्ञापन
गरीबों की बेटी की शादी में देंगे 51 हजार : पप्पू यादव

गरीबों की बेटी की शादी में देंगे 51 हजार : पप्पू यादव फोटो. 11, 12 मेंकैप्सन. परबत्ता के बंदेहरा में सभा को संबोधित करते सांसद पप्पू यादव. बंदेहरा गांव के मैदान में गरजे जन अधिकार पार्टी सुप्रीमो सांसद पप्पू यादव सामंतवादी ताकतों को उखाड़ फेंकने का आह्वान, परबत्ता में परिवर्तन को बताया जरूरी कैंसर जैसी […]

विज्ञापन

गरीबों की बेटी की शादी में देंगे 51 हजार : पप्पू यादव फोटो. 11, 12 मेंकैप्सन. परबत्ता के बंदेहरा में सभा को संबोधित करते सांसद पप्पू यादव. बंदेहरा गांव के मैदान में गरजे जन अधिकार पार्टी सुप्रीमो सांसद पप्पू यादव सामंतवादी ताकतों को उखाड़ फेंकने का आह्वान, परबत्ता में परिवर्तन को बताया जरूरी कैंसर जैसी असाध्य बीमारी का मुफ्त में होगा इलाज, किसानाें को देंगे सौ लीटर डीजल महिलाओं के उत्थान के लिए चलेगी विशेष योजना, युवाओं के रोजगार का होगा इंतजाम गरीब सवर्णों व मुसलमानों को मिलेगा 10 प्रतिशत आरक्षण हर परिवार को रोटी, कपड़ा और मकान देने का सांसद पप्पू यादव ने किया एलान प्रतिनिधि, खगड़ियापरबत्ता के बंदेहरा मैदान में जन अधिकार पार्टी सुप्रीमो सह सांसद पप्पू यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि एक बार मौका दें, हर परिवार के चेहरे पर खुशहाली नहीं लायी, तो दोबारा वोट मांगने नहीं आऊंगा. उन्हाेंने सामंतवादी ताकतों को उखाड़ फेंकने की अपील करते हुए कहा कि शिरोमणि टोला जैसी घटना दोबारा नहीं हो, इसके लिए गरीबाें को एकजुट होने की जरूरत है. गरीब सवर्णों व मुसलमानों को 10 प्रतिशत आरक्षण का एलान करते हुए सांसद ने कहा कि सत्ता में आये तो एक साल में बिहार में परिवर्तन लाकर दिखा देंगे. परबत्ता से जन अधिकार पार्टी की प्रत्याशी डॉ सुहेली मेहता के समर्थन में हुई सभा में उन्होंने कहा कि गरीबाें की बेटी की शादी में 51 हजार रुपये की सहायता दी जायेगी. गरीबों को कैंसर जैसी असाध्य बीमारियों के मुफ्त इलाज की व्यवस्था का एलान करते हुए सांसद ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार की दिशा में युद्धस्तर पर काम किया जायेगा. सत्ता में आये तो किसानाें को सिचाई के लिए सौ लीटर डीजल दिया जायेगा. सांसद ने कहा कि समय आ गया है सामंतवादी ताकतों को जवाब देने का, अबकी नहीं चूकना है. वर्तमान सरकार पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि गरीबाें के दुख की घड़ी में मुंह मोड़ने वाले नेताओं को इस बार सबक सिखाना है. उन्होंने हर परिवार को रोटी, कपड़ा व मकान की व्यवस्था करने का भी एलान किया. प्रत्याशी डॉ सुहेली मेहता को जिताने की अपील करते हुए कहा कि पप्पू यादव आपके सुख दुख में हर वक्त साथ खड़ा रहेगा. पार्टी प्रत्याशी डॉ मेहता ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि आपकी बहन व बेटी आज वोट मांगने आयी है. जीतने के बाद हर चेहरे पर खुशहाली लाने तक चैन से नहीं बैठूंगी. इधर, बेलदौर में जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी नागेन्द्र सिंह त्यागी के समर्थन में आयोजित सभा में उन्हाेंने लोगों से एकजुट होकर हॉकी व बाॅल पर वोट गिराने की अपील की. वहीं खगड़िया से प्रत्याशी मनोहर कुमार यादव के समर्थन में मानसी में भी सांसद पप्पू यादव ने सभा को संबोधित कर लोगों से समर्थन मांगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन