चौथम प्रखंड परिसर में बनाया गया कोषांग

चौथम प्रखंड परिसर में बनाया गया कोषांग चौथम. बेलदौर विधानसभा चुनाव कार्य के लिए चौथम मुख्यालय परिसर स्थित विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया है. मुख्य तौर पर छह कोषांग का गठन किया गया है. कार्मिक कोषांग के तहत जिला से कार्मिक सूची प्राप्त करना, कार्मिक नियुक्ति पत्र का तामिला करना इससे संबंधित पंजी का […]
चौथम प्रखंड परिसर में बनाया गया कोषांग चौथम. बेलदौर विधानसभा चुनाव कार्य के लिए चौथम मुख्यालय परिसर स्थित विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया है. मुख्य तौर पर छह कोषांग का गठन किया गया है. कार्मिक कोषांग के तहत जिला से कार्मिक सूची प्राप्त करना, कार्मिक नियुक्ति पत्र का तामिला करना इससे संबंधित पंजी का संधारण करना, कार्मिक के नियुक्ति पत्र का तामिला करना इससे संबंधित पंजी का संधारण करना, कार्मिक मतदान, गश्ती दल, दंडाधिकारी, सेक्टर दंडाधिकारी से विभिन्न स्तर का प्रतिवेदन प्राप्त करना, मतदान कर्मियों को राशि उपलब्ध कराना आदि कार्यों के संचालन को लेकर कोषांग का गठन किया जायेगा. कार्मिक कोषांग के अधिकारी प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक संजीत कुमार एवं प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी संजय ठाकुर को प्रतिनियुक्त किया गया है. विभिन्न कोषांग के तहत अग्रिम भुगतान कोषांग, वाहन कोषांग, सामग्री कोषांग सहित पीठासीन कोषांग का गठन किया गया है. उक्त कोषांग संचालन के लिए अधिकारी सहित कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










