विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भूमिका होगी अहम

विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भूमिका होगी अहम खगड़िया. विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भूमिका अहम हो सकती है. हालांकि पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या करीब 66 हजार कम है, लेकिन मतदान के प्रति महिलाओं का जो उत्साह बीते चुनावों में रहा है, उससे यही लगता है कि महिलाओं की भूमिका […]
विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भूमिका होगी अहम खगड़िया. विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भूमिका अहम हो सकती है. हालांकि पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या करीब 66 हजार कम है, लेकिन मतदान के प्रति महिलाओं का जो उत्साह बीते चुनावों में रहा है, उससे यही लगता है कि महिलाओं की भूमिका आगामी विधानसभा चुनाव में अहम होने वाली है. यही मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगी. बीते वर्ष लोकसभा चुनाव में भी महिलाओं के मतदान का प्रतिशत काफी बढ़िया था तथा पांच वर्ष पूर्व हुए विधानसभा चुनाव में भी चारों विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ दिया था. पुरुष से अधिक महिलाओं ने मतदान में भाग लिया था. विभागीय जानकारी के अनुसार वर्ष 2010 के विधानसभा चुनाव में 57.20 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था. इनमें 53.50 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने तथा 61.44 महिला मतदाताओं ने मतदान किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










