भाजपा से बिहार का नहीं होगा भला : अमरजीत कौर

भाजपा से बिहार का नहीं होगा भला : अमरजीत कौर फोटो है 19 व 20 मेंकैप्सन- सभा को संबोधित करती सीपीआई के राष्ट्रीय सचिव व उपस्थित भीड़अलौली. यहां सस्ते मजदूर मिलते हैं. उनको तरह तरह का प्रलोभन देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत उनके लोग बिहार को अपने कब्जे में लेना चाहते हैं. ऐसे बदलाव से […]
भाजपा से बिहार का नहीं होगा भला : अमरजीत कौर फोटो है 19 व 20 मेंकैप्सन- सभा को संबोधित करती सीपीआई के राष्ट्रीय सचिव व उपस्थित भीड़अलौली. यहां सस्ते मजदूर मिलते हैं. उनको तरह तरह का प्रलोभन देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत उनके लोग बिहार को अपने कब्जे में लेना चाहते हैं. ऐसे बदलाव से बिहार कभी भी आगे नहीं बढ़ेगा. उक्त बातें सीपीआई की राष्ट्रीय सचिव अमरजीत कौर ने वाम दल गठबंधन के प्रत्याशी मनोज सदा के पक्ष में बुधवार को हरिपुर उच्च विद्यालय के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर ठेकेदारी करने वाले लोगों के साथ एकजूट होकर जवाब देने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि 5 से 10 लाख का ड्रेस मोदी प्रतिदिन बदलते हैं. उससे गरीब का भला कैसे होगा. अच्छे दिन कब आयेंगे. मोदी का तो अच्छा दिन आ गया. आम लोगों के अच्छे दिन कब आयेंगे ? कौर ने कहा कि गुजरात में कुपोषितों की संख्या बढ़ रही है. गर्भवती का मृत्युदर बढ़ रहा है. 12 वर्षों में लगभग 60 हजार उद्योग धंधे बंद हो गये. ऐसे व्यक्ति बिहार का भला कैसे करेंगे. वहीं प्रत्याशी मनोज सदा ने कहा कि हम गरीब के पैसे से चुनाव लड़ते हैं और दूसरे प्रत्याशी पूंजीपति के पैसे से चुनाव लड़ते हैं. सभा की अध्यक्षता सीपीएम अंचल मंत्री सुरेंद्र पासवान ने की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










