सभी घाटों पर रहेगी रोशनी की व्यवस्था

Published at :07 Oct 2015 8:12 PM (IST)
विज्ञापन
सभी घाटों पर रहेगी रोशनी की व्यवस्था

सभी घाटों पर रहेगी रोशनी की व्यवस्था चौथम. विधानसभा चुनाव को लेकर प्रखंड क्षेत्र के सभी घाटों के दोनों ओर जेनेरेटर लगाया जायेगा, ताकि मतदान कर्मियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो. सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मंजू कुमार कणकण ने बताया कि प्रखंड के 84 बूथों पर मतदाताओं एवं मतदान कर्मियों की सुविधा […]

विज्ञापन

सभी घाटों पर रहेगी रोशनी की व्यवस्था चौथम. विधानसभा चुनाव को लेकर प्रखंड क्षेत्र के सभी घाटों के दोनों ओर जेनेरेटर लगाया जायेगा, ताकि मतदान कर्मियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो. सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मंजू कुमार कणकण ने बताया कि प्रखंड के 84 बूथों पर मतदाताओं एवं मतदान कर्मियों की सुविधा के लिए बिजली, पानी, शौचालय, रैंप आदि की सुविधा दी गयी है. दियारा क्षेत्र के बूथ तक मतदान कर्मियों के आने-जाने को देखते हुए रास्ते में जहां जलजमाव की स्थिति है, वहां मिट्टी भर कर सुलभ रास्ता बनाया जा रहा है. बूथों पर रोशनी के लिए पैट्रोमैक्स की व्यवस्था की गयी है. डुमरी घाट में रोशनी की व्यवस्था का भार बेलदौर प्रखंड प्रशासन पर सौंपा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन