55फीट की भव्य कांवर यात्रा श्रद्धालुओं के लिए बनी रही आकर्षण का केंद्र

Updated:
विज्ञापन

रास्ते में कांवरिया डाक सेवा समिति बेलदौर के द्वारा सेवा की जा रही थी

विज्ञापन

बेलदौर. प्रखंड मुख्यालय के बेलदौर बाजार होकर गुजर रहे आकर्षक 55 फीट कांवर यात्रा को देखने के लिए श्रद्धालुओं का भीड़ उमड़ पड़ी. बोलबम के जयघोष से उक्त रूट गुंजायमान होता रहा. रविवार की दोपहर उक्त कांवर यात्रा जब बेलदौर रूट से आलम नगर थाना क्षेत्र के खुराहान गांव के द्वारिका नाथ शिव मंदिर व लोधेश्वर नाथ शिव मंदिर की ओर रवाना हुए तो बेलदौर बाजार परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ कांवरियों की सेवा को लेकर उमड़ पडे एवं कांवरियों की सेवा कर उनका हौंसला बुलंद करते भव्य कांवर यात्रा देख मंत्रमुग्ध होते रहे. इस संबंध में उक्त कांवर यात्रा में शिरकत कर रहे कांवरियों ने बताया कि सैकडों डाक कांवरियों का जत्था उत्तर वाहिनी अगुवानी गंगा घाट रवाना हुए थे. मंत्रों उच्चारण के साथ कांवरिया गंगा जल भरकर खुराहान गांव के द्वारिका नाथ शिव मंदिर व लूटेश्वर नाथ शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए रवाना हो गए. करीब 65 किलोमीटर पांव पैदल सफर करके बेलदौर पहुंचे, जहां श्रद्धालुओं के द्वारा 55 फीट कांवर का पूजा पाठ किया गया. उसके बाद कांवरिया द्वारिका नाथ शिव मंदिर एवं लोधेश्वर नाथ शिव मंदिर खुराहान गांव की ओर रवाना हो गए. रास्ते में कांवरिया डाक सेवा समिति बेलदौर के द्वारा सेवा की जा रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन