बच्चों के हाथों में थमा दी शराब : पासवान

Published at :06 Oct 2015 2:06 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चों के हाथों में थमा दी शराब : पासवान

बेलदौर (खगड़िया) : नीतीश कुमार ने दस वर्षों में गांव-गांव में शराब की दुकान खोलकर बच्चों तक के हाथ में शराब की बोतलें थमा दीं. अब सरकार बनने पर शराब बंद करने का स्वांग रच रहे है. उक्त बातें लोजपा सुप्रीमो सह केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने सोमवार को स्थानीय गांधी उच्च विद्यालय के खेल […]

विज्ञापन
बेलदौर (खगड़िया) : नीतीश कुमार ने दस वर्षों में गांव-गांव में शराब की दुकान खोलकर बच्चों तक के हाथ में शराब की बोतलें थमा दीं. अब सरकार बनने पर शराब बंद करने का स्वांग रच रहे है. उक्त बातें लोजपा सुप्रीमो सह केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने सोमवार को स्थानीय गांधी उच्च विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहीं.
उन्होंने कहा कि केंद्र में एनडीए की सरकार बना कर आपने कुरता तो पहना दिया, अब बिहार में एनडीए की सरकार बना कर हमें पायजामा भी पहना दें. उन्होंने कहा कि अगर बिहार में एनडीए की सरकार बनी तो टिकट से वंचित पूर्व विधायक सुनिता शर्मा को एमएलए से अधिक ताकतवर पद दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन