रोजगार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा : उपेंद्र कुशवाहा

Published at :06 Oct 2015 2:04 AM (IST)
विज्ञापन
रोजगार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा : उपेंद्र कुशवाहा

बेलदौर (खगड़िया) : चुनावी सभा को संबोधित करते हुऐ रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि राज्य सरकार केन्द्र से मिलने वाली राशि में से महज 45 से 55 प्रतिशत राशि भी खर्च नहीं कर पा रही है, जिसके कारण प्रदेश का समुचित विकास नहीं हो पा रहा है. बिहार में […]

विज्ञापन
बेलदौर (खगड़िया) : चुनावी सभा को संबोधित करते हुऐ रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि राज्य सरकार केन्द्र से मिलने वाली राशि में से महज 45 से 55 प्रतिशत राशि भी खर्च नहीं कर पा रही है, जिसके कारण प्रदेश का समुचित विकास नहीं हो पा रहा है. बिहार में एनडीए की सरकार बनने पर इस खाई को पूरा कर रोजगार उन्मुखी विकास किया जाएगा. जिससे यहां के बेरोजगारों को रोजगार की तलाश में भटकना नहीं पड़ेगा .
सभा को पूर्व विधायक सुनिता शर्मा, लोजपा प्रत्याशी मििथलेश निषाद , विभूति प्रसाद यादव, रालोसपा के शैलेन्द्र वर्मा, हम के रामचरित्र सादा, दिनेश सादा,भाजपा के सुजीत राणा,अशोक गुप्ता, रामचंद्र भगत, अरुण शर्मा समेत आदि मौजूद थे. मंच की अध्यक्षता भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अनिल सोनी एवं संचालन रंजन कुमार राज ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन