मतदाता जागरूकता को ले हुई प्रतियोगिता

बेलदौर :स्थानीय गांधी इंटर हाइस्कूल में मंगलवार को मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के तहत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें प्रखंड के हाइस्कूल के छात्र छात्राओं के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें प्रखंड के कोसी हाइस्कूल पनसलवा, आदर्श हाइस्कूल पिरनगरा, रुकमिणी गुप्त कन्या हाइस्कूल बेलदौर एवं गांधी हाइस्कूल के छात्र छात्राओं ने भाग लिया. […]
बेलदौर :स्थानीय गांधी इंटर हाइस्कूल में मंगलवार को मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के तहत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
इसमें प्रखंड के हाइस्कूल के छात्र छात्राओं के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें प्रखंड के कोसी हाइस्कूल पनसलवा, आदर्श हाइस्कूल पिरनगरा, रुकमिणी गुप्त कन्या हाइस्कूल बेलदौर एवं गांधी हाइस्कूल के छात्र छात्राओं ने भाग लिया.
प्रतियोगिता के तहत मतदाता जागरुकता से संबंधित निबंध, पेंटिंग एवं क्विज का आयोजन किया गया. इसमें अव्वल आए प्रथम, द्वितीय व तृतीय प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया गया.
निबंध प्रतियोगिता में अंकित कुमार, राजकिशोर कुमार एवं अनु कुमारी, पेंटिंग्स में मुन्नी, दिव्या एवं ब्यूटी तथा क्वीज में अन्नु, हरिओम कुमार एवं अनिशा कुमारी को प्रथम द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के लिए चयनित किया. इस मौके पर बीईओ शंकर साह के अलावा संबंधित स्कूल के शिक्षक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










