जेल से निकले अपराधियों की कुंडली रखेगी पुलिस

खगड़िया: जेल से जमानत पर निकलने वाले बदमाशों को फिर से आपराधिक वारदात करना आसान नहीं होगा. जेल से छूटने वाले अपराधियों की पूरी कुंडली पुलिस रखेगी. साथ ही जमानतदारों का भी पूरा ब्योरा पुलिस के पास रहेगा. सूबे के पुलिस महानिदेशक ने सभी जिलों के एसपी को पत्र भेज कर इसके अनुपालन का निर्देश […]
खगड़िया: जेल से जमानत पर निकलने वाले बदमाशों को फिर से आपराधिक वारदात करना आसान नहीं होगा. जेल से छूटने वाले अपराधियों की पूरी कुंडली पुलिस रखेगी. साथ ही जमानतदारों का भी पूरा ब्योरा पुलिस के पास रहेगा.
सूबे के पुलिस महानिदेशक ने सभी जिलों के एसपी को पत्र भेज कर इसके अनुपालन का निर्देश दिया है. डीजीपी के पत्र में प्रत्येक जिले के एसपी को मंडल/उप मंडल कारा में एक पुलिस अधिकारी की प्रतिनियुक्ति करने को कहा गया है. इनका काम जेल से छूटने वाले अपराधियों का नाम, पता सहित संलिप्त आपराधिक कांडों का ब्योरा जुटाना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










