मध्याह्न् भोजन योजना की होगी कड़ी निगरानी

खगड़िया: सभी बच्चों का विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन करा कर उन्हें कुपोषण मुक्त बनाने के लिए लागू मध्याह्न् भोजन योजना में अब गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं. डीएम राजीव रोशन ने एमडीएम में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार करते हुए विभिन्न विद्यालयों में निगरानी के लिए टीम का गठन कर दिया […]
जिले के सभी विद्यालयों के अभियान अवधि के दौरान टैबलेट आधारित निरीक्षण प्रणाली लागू कर दी गयी है. इसके तहत होने वाले निरीक्षण के दौरान रसोई घर, भंडारगृह, स्टोरेजबीन, स्टील ट्रंक, बरतन, थाली, ग्लास, मेनू, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, चहारदीवारी आदि का टैबलेट से तसवीर खींच कर निर्धारित एमआइएस वेबसाइट पर अपलोड किया जाना है. इसके लिए खगड़िया प्रखंड में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, एमडीएम प्रभारी, प्रखंड साधन सेवी को निगरानी में लगाया गया है. गोगरी प्रखंड में जिला साधन सेवी एवं प्रखंड साधन सेवी के अलावा सभी प्रखंड में कार्यरत साधनसेवी द्वारा एमडीएम का सतत निरीक्षण किया जायेगा. साथ ही निरीक्षणकर्ता को विद्यालय में बन रहे भोजन का खुद चख कर उसकी तसवीर वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










