पूर्व सीओ के विरुद्ध शुरू हुई विभागीय कार्रवाई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Jul 2015 12:36 AM (IST)
विज्ञापन

खगड़िया: सदर अंचल के पूर्व सीओ प्रदीप कुमार सिन्हा के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू की गयी है. राज्यपाल द्वारा लिये गये निर्णय तथा भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री की स्वीकृति मिलने के बाद सदर अंचल के पूर्व सीओ के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई संचालित करने का आदेश जारी किया गया है. भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग […]
विज्ञापन
खगड़िया: सदर अंचल के पूर्व सीओ प्रदीप कुमार सिन्हा के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू की गयी है. राज्यपाल द्वारा लिये गये निर्णय तथा भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री की स्वीकृति मिलने के बाद सदर अंचल के पूर्व सीओ के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई संचालित करने का आदेश जारी किया गया है. भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग के प्रधान सचिव ब्यास जी ने सीओ के विरुद्ध गठित आरोपों की सुनवाई करने के लिए डीएम को पत्र लिखा है.
इस मामले की सुनवाई करने जिम्मेदारी यानी संचालनपदाधिकारी एडीएम को बनाया गया है तथा प्रस्तुतीकरण पदाधिकारी जिला स्तर पर नामित किये जायेंगे. डीएम राजीव रोशन ने तत्कालीन सीओ श्री सिन्हा के विरुद्ध राज्य स्तर पर रिपोर्ट भेजी थी. डीसीएलआर ओम प्रकाश महतो तथा सदर एसडीओ सुनील द्वारा संयुक्त रूप से गठित आरोप पत्र को डीएम ने भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग के प्रधान सचिव को भेजा था.
क्या क्या था आरोप
सीओ पर एक नहीं बल्कि कई आरोप थे. नियम विपरीत क्षेत्रधिकार से बाहर जाकर तथा गलत मंशा से कार्य करने के अलावे कर्तव्य के प्रति लापरवाही के आरोप में इनके विरुद्ध प्रपत्र क गठित किया गया था. विभागीय सूत्र के मुताबिक सैरात के रूप में अधिसूचित भूखंड का नामांतरण करने, गंडक नदी की जमीन खेसरा संख्या 1576/1610 का वगैर स्वयं जांच किये नियम विपरीत तरीके से जमाबंदी सृजन करना, भूमि सुधार उपसमाहर्ता द्वारा रद्द की गयी जमाबंदी को पुन: दाखिल खारिज करने, गैर मजरूआ खास जमीन की बिक्री करने हेतु निबंधक को पत्र लिखना तथा दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त स्थल के बगैर सूचना के गायब रहने के कारण विधि व्यवस्था भंग होना. इन सभी आरोपों में सीओ के विरुद्ध आरोप गठित किया गया था. नन्हकू मंडल टोला में सरकारी जमीन की जमाबंदी कायम करने का भी मामला था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










