घटिया भोजन को ले फुटा छात्रो का गुस्सा

Published at :22 Jul 2015 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
घटिया भोजन को ले फुटा छात्रो का गुस्सा

मानसी: मध्याह्न भोजन को लेकर विभिन्न विद्यालयों मंे घटिया भोजन परोसे जाने के कारण छात्रों का गुस्सा बदस्तूर जारी है. प्रखंड क्षेत्र के कन्या प्राथमिक विद्यालय बलहा बाजार मंे बुधवार को घटिया भोजन की शिकायत को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा. हंगामा कर रहे छात्रों को देख अभिभावक भी स्कूल पहुंच कर हंगामा करने […]

विज्ञापन

मानसी: मध्याह्न भोजन को लेकर विभिन्न विद्यालयों मंे घटिया भोजन परोसे जाने के कारण छात्रों का गुस्सा बदस्तूर जारी है. प्रखंड क्षेत्र के कन्या प्राथमिक विद्यालय बलहा बाजार मंे बुधवार को घटिया भोजन की शिकायत को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा.

हंगामा कर रहे छात्रों को देख अभिभावक भी स्कूल पहुंच कर हंगामा करने लगे. छात्रों ने जब घटिया भोजन को दिखाया, तो अभिभावक भी भड़क उठे. मामले की सूचना पर पहुंचे स्थानीय पंच गुड्डू साह ने छात्र व अभिभावकों को समझा-बुझाकर मामला को शांत कराया. मौके पर भोला साह, गजेंद्र यादव, विरेंद्र जायसवाल, बमबम साह, प्रदीप रजक, रंजन कुमार चौधरी सहित दर्जनों अभिभावक मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन