इंटर में प्रथम आयी छात्राओं को मिलेंगे 15 हजार

खगडि़या: वर्ष-2014 में इंटर की परीक्षा प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण अल्पसंख्यक छात्राओं को मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजनान्तर्गत सरकार क्रमश : 15 व 10 हजार रुपये प्रोत्साहन स्वरूप देगी. साथ ही वर्ष-2014 के मैट्रिक परीक्षा द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण सभी अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को भी आठ हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जायेगी. अब तक […]
खगडि़या: वर्ष-2014 में इंटर की परीक्षा प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण अल्पसंख्यक छात्राओं को मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजनान्तर्गत सरकार क्रमश : 15 व 10 हजार रुपये प्रोत्साहन स्वरूप देगी. साथ ही वर्ष-2014 के मैट्रिक परीक्षा द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण सभी अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को भी आठ हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जायेगी.
अब तक सिर्फ मैट्रिक प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को ही यह लाभ दिया जाता था. इस संबंध में जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि उक्त योजना के तहत जिले में इंटर प्रथम से उत्तीर्ण कुल 28 एवं द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण कुल 94 मुसलिम छात्राओं को प्रोत्साहन राशि दी जायेगी. साथ ही द्वितीय श्रेणी से मैट्रिक उत्तीर्ण कुल 770 छात्र-छात्राओं को कैंप के माध्यम से प्रोत्साहन राशि दी जायेगी.
इसके लिए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से 75 लाख 20 हजार रुपये का आवंटन प्राप्त हुआ है. दूसरी तरफ प्री-मैट्रिक वर्ष 2015-16 के लिए अल्पसंख्यक समुदाय के सिर्फ लड़कों से वर्ग 1 से 8 तक ऑफलाइन एवं वर्ग 9 एवं 10 के लिए ऑनलाइन आवेदन की भी मांग की जा रही है. आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई निर्धारित है. इस बाबत सभी संबंधित स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को पत्र भेज कर निर्देश दिया जा चुका है. कब कहां लगेगा राशि वितरण शिविर गोगरी25 जुलाई खगडि़या28 जुलाई परबत्ता30 जुलाई अलौली06 अगस्त मानसी, चौथम, बेलदौर 04 अगस्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










