एआइसीएफ ने मोहित मिट्ठू क्लब को 1-0 से हराया

मानसी. रेलवे मैदान में चल रहे डॉ राजेंद्र प्रसाद साह मेमोरियल सेवन साइड फुटबॉल टूर्नामेंट का आठवां मैच रविवार को एआइसीएफ स्पोर्ट्स क्लब और मोहित मिट्ठू क्लब के बीच खेला गया. इसमें एआइसीएफ 1-0 से विजयी रहा. मध्यांतर के पूर्व दोनों टीम के खिलाडि़यों ने रोमांचक खेल का प्रदर्शन किया. मध्यांतर के बाद एआइसीएफ टीम […]
मानसी. रेलवे मैदान में चल रहे डॉ राजेंद्र प्रसाद साह मेमोरियल सेवन साइड फुटबॉल टूर्नामेंट का आठवां मैच रविवार को एआइसीएफ स्पोर्ट्स क्लब और मोहित मिट्ठू क्लब के बीच खेला गया. इसमें एआइसीएफ 1-0 से विजयी रहा. मध्यांतर के पूर्व दोनों टीम के खिलाडि़यों ने रोमांचक खेल का प्रदर्शन किया. मध्यांतर के बाद एआइसीएफ टीम के खिलाड़ी विजय ने बेहतरीन गोल मारकर टीम को 1-0 से जीत दिला दी. मैच में मुख्य रेफरी शंकर सिंह सहायक निर्णायक दयानंद राम व कैलाश कुमार थे. उद्घोषक चंद्रगुप्त कुमार थे. मुख्य अतिथि मुकेश कुमार ने मैच के पूर्व दोनों टीम के खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त किया. मौके पर युवा शक्ति के मुख्य अध्यक्ष अभय कुमार गुड्डू, दिवाकर यादव, विनय सिंह, रोशन गुप्ता, धमेंद्र पोद्दार, पप्पू रजक, विपिन, पप्पू यादव, आनंद, पंकज भगत, अंजनी झा, विनोद गुप्ता, विक्रम कुमार सिंह, दयानंद यादव आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










