जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

बेलदौर : बेगूसराय -खगडिे़या स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रजनीश कुमार की 66 मतों के अंतर से हुई जीत पर भाजपा कार्यकर्ता सहित एनडीए समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी. जीत की खबर मिलते ही उत्साहित कार्यकर्ता व समर्थक रंग-गुलाल उड़ाते हुए जश्न मंे डूब गये. कार्यकर्ताआंे व समर्थकों का जत्था भाजपा जिला […]
बेलदौर : बेगूसराय -खगडिे़या स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रजनीश कुमार की 66 मतों के अंतर से हुई जीत पर भाजपा कार्यकर्ता सहित एनडीए समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी. जीत की खबर मिलते ही उत्साहित कार्यकर्ता व समर्थक रंग-गुलाल उड़ाते हुए जश्न मंे डूब गये. कार्यकर्ताआंे व समर्थकों का जत्था भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह जिप सदस्य किरण देवी के आवास पर पहुंचा और बधाई देते हुए मिठाइयां बांटी.
जिला उपाध्यक्ष किरण देवी ने बताया की प्रदेश की 24 सीटों में से पार्टी ने 12 एवं गंठबंधन सहयोगी लोजपा ने एक सीट पर कब्जा जमा कर साबित कर दिया है कि बिहार का जनमत हमारे साथ है. सेमीफाइनल मंे मिली जबरदस्त जीत तो एक दस्तक है. इसे फाइनल के अंजाम तक कार्यकर्ताओं को पहुंचाना है. कार्यकर्ताओं व समर्थकों का जत्था रंग अबीर से सराबोर होकर पार्टी का झंडा लेकर जीत का नारा लगाते व सभी को इसकी बधाई देते हुए बाजार समेत आसपास के टोले का भ्रमण किया.
मौके पर लोजपा अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव मिथलेश निषाद, भाजपा के अनिल सोनी, रामचंद्र भगत, महेंद्र चंद्रवंशी, संजीव कुमार, अरुण शर्मा, ओमप्रकाश क्रांति, चोढ़ली मुखिया अनिल यादव, बलैठा पंसस दुर्गा सिंह, अरुण सिंह, मो अकिबुलएमो तबरेज समेत दर्जनों कार्यकर्ता व समर्थक थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










