चुनाव संचालन समिति की समीक्षा

फोटो है 5 मेंकैप्सन- बैठक में भाग लेते वाम मोरचा के कार्यकर्ता.प्रतिनिधि, खगडि़यास्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी के लिए वाम मोरचा के जिला स्तरीय चुनाव संचालन समिति की समीक्षात्मक बैठक सीपीआइएम के जिला सचिव संजय कुमार की अध्यक्षता में हुई. इसमें सीपीआइएम के राज्य कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र राजन ने भाग लिया. बैठक शुरू होने से […]
फोटो है 5 मेंकैप्सन- बैठक में भाग लेते वाम मोरचा के कार्यकर्ता.प्रतिनिधि, खगडि़यास्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी के लिए वाम मोरचा के जिला स्तरीय चुनाव संचालन समिति की समीक्षात्मक बैठक सीपीआइएम के जिला सचिव संजय कुमार की अध्यक्षता में हुई. इसमें सीपीआइएम के राज्य कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र राजन ने भाग लिया. बैठक शुरू होने से पहले सीपीआइएम बिहार राज्य कमेटी के पूर्व सदस्य गीता यादव के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि दी गयी. चुनाव संचालन समिति के संयोजक प्रभाकर प्रसाद सिंह ने विगत बैठक से लेकर इस बैठक के बीच विधान परिषद चुनाव की तैयारियां की रिपोर्ट पेश की .बैठक में वाम मोरचा के उम्मीदवार उषा सहनी के चुनाव रणनीति के तहत जिला स्तर, अंचल स्तर, पंचायत स्तर पर वाम मोरचा के नेताओं कार्यकर्ता का टीम बनाकर वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया व जिला परिषद सदस्य से संपर्क करने का निर्णय लिया गया. मौके पर सीपीआइ सहायक जिला मंत्री पुनीत मुखिया, रविंद्र यादव, नंदकिशोर यादव, गणेश शर्मा, विंदेश्वरी, सुरेश सिंह, कैलाश पासवान, अनिल कुमार सिंह, गुणेश्वर प्रसाद, सुरेंद्र महतो, रजनीश कुमार, मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










