दो वर्षों से अधर में लटका है निर्माण कार्य

Published at :30 Jun 2015 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
दो वर्षों से अधर में लटका है निर्माण कार्य

-हाल सामुदायिक भवन का-ग्रामीणों के अनुसार योजना की पूरी राशि निकासी कर कार्य एजेंसी ने अभिलेख में कार्य को पूर्ण होने की बात कहीफोटो 12 मेंकैप्सन- अर्धनिर्मित सामुदायिक भवन.प्रतिनिधि, बेलदौरप्रखंड क्षेत्र के बोबिल पंचायत अंतर्गत कुम्हरैली में कार्य एजेंसी के उदासीनता के कारण सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य बीते दो वर्षों से अधर में लटका […]

विज्ञापन

-हाल सामुदायिक भवन का-ग्रामीणों के अनुसार योजना की पूरी राशि निकासी कर कार्य एजेंसी ने अभिलेख में कार्य को पूर्ण होने की बात कहीफोटो 12 मेंकैप्सन- अर्धनिर्मित सामुदायिक भवन.प्रतिनिधि, बेलदौरप्रखंड क्षेत्र के बोबिल पंचायत अंतर्गत कुम्हरैली में कार्य एजेंसी के उदासीनता के कारण सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य बीते दो वर्षों से अधर में लटका है. इसके कारण अर्धनिर्मित सामुदायिक बेकार साबित हो रहा है. ज्ञात हो कि कुम्हरैली टोला के नये बसावट आंबेडकरनगर मंे महादलित परिवार के सार्वजनिक उपयोग के लिए बीआरजीएफ योजना से लगभग चार लाख की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य अधर मे लटका है. कार्य एजेंसी ने दो वर्ष पूर्व लिंटर तक कार्य किया है. पोषक क्षेत्र के ग्रामीणों ने जब योजना की जानकारी संबंधित कार्यालय से ली तो पता चला कि योजना की पूरी राशि निकासी कर कार्य एजेंसी ने अभिलेख में कार्य को पूर्ण दिखा दिया है. जबकि उक्त भवन आजतक अर्धनिर्मित अवस्था में कार्य पूर्ण होने की बाट जोह रहा है. कार्य एजेंसी के लापरवाह रवैया से पोषक क्षेत्र के ग्रामीणों मंे आक्रोश पनप रहा है. ग्रामीणों ने अधिकारियो से बहुउपयोगी सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य पूर्ण करवाने की मांग की है. कहते हैं बीडीओ बीडीओ रामानुज कौशिक ने बताया कि मामले की जांच करायी जायेगी. यदि इसमें कोई दोषी हुआ, तो उस पर कार्रवाई की जायेगी और निर्माण कार्य पूरा करवाया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन