129 पंचायतों में बनेगा बूथ कमेटी : अमित

फोटो है 4 मेंकैप्सन- प्रेस वार्ता करते राजद नेता खगडि़या. विधान सभा चुनाव के मद्देनजर जिले के 129 पंचायतों के युवा छात्र राजद के द्वारा बूथ कमेटी का गठन किया जायेगा. उक्त बातें मंगलवार को युवा छात्र राजद के अध्यक्ष अमित कुमार पप्पू ने प्रेस वार्ता के दौरान कहीं. उन्होंने कहा कि सूबे में राजद […]
फोटो है 4 मेंकैप्सन- प्रेस वार्ता करते राजद नेता खगडि़या. विधान सभा चुनाव के मद्देनजर जिले के 129 पंचायतों के युवा छात्र राजद के द्वारा बूथ कमेटी का गठन किया जायेगा. उक्त बातें मंगलवार को युवा छात्र राजद के अध्यक्ष अमित कुमार पप्पू ने प्रेस वार्ता के दौरान कहीं. उन्होंने कहा कि सूबे में राजद कार्यकर्ताओं की भरमार है. उन्होंने कहा कि बूथ कमेटी के गठन से राजद संगठन मजबूत होगा और कार्यकर्ताओं को पंचायत, प्रखंड व जिला से मार्ग दर्शन भी मिलता रहेगा. उन्होंने कहा कि युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक मेहता, प्रदेश अध्यक्ष शिवचंद्र राम तथा युवा राजद के नेता तेजस्वी यादव के निर्देश पर युवा पंचायत कमेटी का गठन किया जायेगा. उन्होंने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में गंठबंधन के उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित कराने के लिए युवा राजद कटिबद्ध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










