अधिकारी के उदासीनता से जेब पर असर

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के उपभोक्ता बीते एक दशक पूर्व से ही माप तौल अधिकारी के उदासीन रवैये परेशान हैं. इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश पनपता जा रहा है. उपभोक्ताओं में रवि निराला, ब्रह्मचारी सिंह ,जयप्रकाश गुप्ता आदि ने बताया कि बीते एक दशक पूर्व से माप तौल विभाग के अधिकारी की मिलीभगत व्यवसायियों की चांदी कट […]
बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के उपभोक्ता बीते एक दशक पूर्व से ही माप तौल अधिकारी के उदासीन रवैये परेशान हैं. इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश पनपता जा रहा है. उपभोक्ताओं में रवि निराला, ब्रह्मचारी सिंह ,जयप्रकाश गुप्ता आदि ने बताया कि बीते एक दशक पूर्व से माप तौल विभाग के अधिकारी की मिलीभगत व्यवसायियों की चांदी कट रही है तो वही कम माप तौल के कारण उपभोक्ता लूट रहे है. क्या है परेशानी उपभोक्ताओं की माने तो माप अधिकारी जिले से ही व्यवसायियों के बाट की सही जांच नही करते हैं. बाजार समेत गांव देहात मे भी दुकानदार बगैर जांच किये बाट से ही उपभोक्ताओ को तोलते है. महंगे सामान खरीदने में कम माप तोल के कारण उपभोक्ताओं पर महंगाई की दोहरी मार पड़ती है. दुकानदारों को बाट नवीकरण की जांच हुई तो छोटे-बड़े दुकानदार पर कार्रवाई हो सकती है. कहते हैं सीओ सीओ विकास कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं के शिकायत से वरीय अधिकारियों को अवगत कराकर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










