एसडीओ ने की कूपन वितरण की समीक्षा

Published at :30 Jun 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
एसडीओ ने की कूपन वितरण की समीक्षा

फोटो है 11 में कैप्सन- समीक्षा करते एसडीओ संतोष कुमार.प्रतिनिधि, परबत्ताप्रखंड मुख्यालय स्थित स्वयं सहायता समूह भवन में मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी संतोष कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड व अंचल कर्मियों की बैठक आयोजित कर राशन व केरोसिन कूपन वितरण की समीक्षा की गयी. मौके पर एसडीओ ने सभी पंचायतों के कूपन वितरण की प्रगति […]

विज्ञापन

फोटो है 11 में कैप्सन- समीक्षा करते एसडीओ संतोष कुमार.प्रतिनिधि, परबत्ताप्रखंड मुख्यालय स्थित स्वयं सहायता समूह भवन में मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी संतोष कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड व अंचल कर्मियों की बैठक आयोजित कर राशन व केरोसिन कूपन वितरण की समीक्षा की गयी. मौके पर एसडीओ ने सभी पंचायतों के कूपन वितरण की प्रगति की समीक्षा किया. वितरण की धीमी प्रगति पर उन्होंने असंतोष प्रकट किया. वितरण कार्य में लगे कर्मियों को कार्य में तेजी लाने, टीम वर्क की तरह काम करने का निर्देश दिया. वितरण कार्य में धीमी गति के लिये उन्होंने बीडीओ डॉ कुंदन को भी विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया. वहीं सीओ को वितरण कार्य में लगाये गये राजस्व विभाग के कर्मियों पर ध्यान रखने का निर्देश दिया. मौके पर बीडीओ डॉ कुंदन, सीओ शैलेंद्र कुमार, बीसीओ राजीव रंजन, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ विवेक किशोर, एसीआई शैलेन्द्र भगत समेत सभी पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी, विकास मित्र मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन