सरकारी भवन पर किया अवैध कब्जा

Published at :30 Jun 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
सरकारी भवन पर किया अवैध कब्जा

मानसी. युवा शक्ति के प्रखंड सचिव टुनटुन यादव ने मंगलवार को अंचलाधिकारी को आवेदन देकर खुटिया पंचायत भवन व आगनबाड़ी केंद्र को अवैध कब्जा से मुक्त कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि खुटिया पंचायत के वार्ड 13 में अद्वनिर्मित पंचायत भवन में कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है. साथ ही जालिमबाबू […]

विज्ञापन

मानसी. युवा शक्ति के प्रखंड सचिव टुनटुन यादव ने मंगलवार को अंचलाधिकारी को आवेदन देकर खुटिया पंचायत भवन व आगनबाड़ी केंद्र को अवैध कब्जा से मुक्त कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि खुटिया पंचायत के वार्ड 13 में अद्वनिर्मित पंचायत भवन में कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है. साथ ही जालिमबाबू टोला में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र भी में अवैध रूप से कब्जा किये हुए है. आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे एनएच रेलवे पार कर दूसरे केंद्र पर जाना पड़ता है. इधर सीओ धनंजय कुमार ने कहा कि अवैध कब्जा को लेकर स्थलीय निरीक्षण कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन