बीडीओ ने किसानों पर दर्ज करायी प्राथमिकी

Published at :26 Jun 2015 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
बीडीओ ने किसानों पर दर्ज करायी प्राथमिकी

फसल मुआवजे को लेकर बकझक करना पड़ा महंगाप्रतिनिधि, परबत्ताप्रखंड मुख्यालय में कृषि इनपुट यानी फसल क्षति मुआवजा की राशि के खातों में नहीं पहुंचने की शिकायत को लेकर संगठित होकर विरोध करना कुछ लोगों को महंगा पड़ गया. इस मामले में बीडीओ डॉ कुंदन ने आधा दर्जन किसानों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्रखंड में […]

विज्ञापन

फसल मुआवजे को लेकर बकझक करना पड़ा महंगाप्रतिनिधि, परबत्ताप्रखंड मुख्यालय में कृषि इनपुट यानी फसल क्षति मुआवजा की राशि के खातों में नहीं पहुंचने की शिकायत को लेकर संगठित होकर विरोध करना कुछ लोगों को महंगा पड़ गया. इस मामले में बीडीओ डॉ कुंदन ने आधा दर्जन किसानों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्रखंड में 22 जून को गोविंदपुर पंचायत के किसान फसल क्षति मुआवजा वितरण में कई प्रकार की गड़बड़ी होने का आरोप लगाते हुए प्रखंड मुख्यालय में अपनी मांग रखने आये थे. इस क्रम में लोगों ने अपने-अपने तरीके से अपनी बात बीडीओ के समक्ष रखी. इस क्रम में कुछ लोग उग्र भी हो गये थे. इसको लेकर बीडीओ ने परबत्ता थाने में कन्हैयाचक निवासी नटवर चौधरी, चितरंजन चौधरी, कारे चौधरी, श्रवण कुमार, अच्युतानंद चौधरी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. एफआइआर में नटवर चौधरी को मुख्य आरोपी बताते हुए शेष लोगों को उनका सहयोगी बताया गया है. परबत्ता थाने में दर्ज एफआइआर में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन, प्रखंड कर्मियों एवं पदाधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन