18–19 को होगा 43 वां श्री बजरंग मानस गोष्ठी वार्षिकोत्सव

18–19 को होगा 43 वां श्री बजरंग मानस गोष्ठी वार्षिकोत्सव
परबत्ता. प्रखंड के लगार पंचायत अंतर्गत चकप्रयाग गांव में 43 वें श्री बजरंग मानस गोष्ठी वार्षिकोत्सव का आयोजन 18 एवं 19 जनवरी को होगा. आयोजन बबलू महतो के संयोजन में बजरंगवली स्थान चकप्रयाग गांव में संपन्न होगा.दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्रीय रामचरितमानस अनुरागी भक्तों के साथ-साथ देश के प्रसिद्ध विद्वान प्रवचनकर्ता शिरकत करेंगे. गोष्ठी में प्रमुख रूप से विरेन्द्र ब्रह्मचारी महाराज (अयोध्या), रामबालक दास, रामनुजाचार्य महाराज (कटिहार) एवं विद्यानन्द महाराज प्रवचनों से भक्तों को आध्यात्मिक मार्गदर्शन देंगे. कार्यक्रम के दौरान रात्रि में क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा भजन-कीर्तन का भी आयोजन रखा गया है, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहेगा. आयोजन को सफल बनाने में समिति में अध्यक्ष अनिल चौधरी, महामंत्री जयप्रकाश चौधरी, कोषाध्यक्ष प्रभाष चौधरी, सचिव परमानन्द चौधरी, स्वागताध्यक्ष रामबालक चौधरी, दयानन्द चौधरी, अस्तानन्द चौधरी, संचालक बरूण चौधरी, पंकज चौधरी, संजय राय, नित्यानन्द राय, अरविन्द चौधरी, निर्मला देवी, पंचानन्द मंडल, परमानन्द राय, रौशन कुमार, नयन कुमार, गुलशन कुमार, चन्द्रकला देवी, मौसम चौधरी, बमबम महतो, सुजीत चौधरी, वेदानन्द चौधरी, संजीत चौधरी, देवेन्द्र चौधरी, शंभू चौधरी, रामलड्डू गोपाल, सुबोध गुप्ता, दिनेश साह, त्रिवेणी साह, महेश्वर गुप्ता, विजय शर्मा, अनुज चौधरी, रेखा देवी आदि सक्रिय हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




