भू- माफियाओं पर कार्रवाई के निर्देश

Published at :10 May 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
भू- माफियाओं पर कार्रवाई के निर्देश

खगडि़या. सरकारी जमीन को गलत तरीके से बेचने वाले भू- माफियाओं पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के विशेष सचिव शशि भूषण तिवारी ने डीएम को पत्र लिखा है. विशेष सचिव ने डीएम को लिखे पत्र में कहा है कि बिहार विधान परिषद से यह जानकारी दी गयी है […]

विज्ञापन

खगडि़या. सरकारी जमीन को गलत तरीके से बेचने वाले भू- माफियाओं पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के विशेष सचिव शशि भूषण तिवारी ने डीएम को पत्र लिखा है. विशेष सचिव ने डीएम को लिखे पत्र में कहा है कि बिहार विधान परिषद से यह जानकारी दी गयी है कि राजमार्ग, रेलवे सहित अन्य कार्य के निर्माण के लिए भूमि का अधिग्रहण होता है.

इस अधिग्रहण में भू स्वामी को मुआवजे की राशि दी जाती है. विशेष सचिव के मुताबिक इस बात की शिकायत मिली है कि इस अधिग्रहण के खेल में कई जमीन माफिया सक्रिय हैं. जो गैर मजरूआ आम (सरकारी जमीन) को गलत तरीके से रैयती जमीन दिखा कर उस जमीन पर मुआवजा प्राप्त कर रहे हैं.

विशेष सचिव ने गैर मजरूआ आम मालिक एवं अन्य प्रकार की सरकारी जमीन की सूची साविक खतियान एवं आरएस खतियान के आधार पर तैयार कर इसकी सूची निबंधन कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. ताकि निबंधन कार्यालय में इस सूची से जमीन का मिलान करके ही जमीन का निबंधन किया जा सके. उन्होंने गलत तरीके से सरकारी जमीन पर मुआवजे की राशि प्राप्त करने वाले भू माफियाओं को चिह्नित कर उनसे राशि वसूली करने का निर्देश डीएम को दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन