डीडीसी ने दिया सरपंच पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश

Published at :10 May 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
डीडीसी ने दिया सरपंच पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश

अलौली : प्रखंड क्षेत्र के रौन व गोरियामा पंचायत पहुंचकर रविवार को आयुक्त सुनील कुमार सिंह ने फसल क्षति से बरबाद हो चुके किसान की व्यथा सुनी. गौरियामा पंचायत के पंचायत भवन मे विकास आयुक्त श्री कुमार ने किसानों का जनता दरबार लगाकर बारी-बारी से सभी किसान की व्यथा सुन भावुक हो उठे. किसानों ने […]

विज्ञापन

अलौली : प्रखंड क्षेत्र के रौन व गोरियामा पंचायत पहुंचकर रविवार को आयुक्त सुनील कुमार सिंह ने फसल क्षति से बरबाद हो चुके किसान की व्यथा सुनी. गौरियामा पंचायत के पंचायत भवन मे विकास आयुक्त श्री कुमार ने किसानों का जनता दरबार लगाकर बारी-बारी से सभी किसान की व्यथा सुन भावुक हो उठे.

किसानों ने आयुक्त को बताया कि अपनी गाढ़ी कमाई व साहुकारों से कर्ज लेकर काफी उम्मीद से खेती की थी, लेकिन बेमौसम बारिश ,ओला वृष्टि व आंधी ने सारे सपना चकनाचूर कर दिया. अब तो महाजनो का कर्ज चुकाने की चिंता खाये जा रही है. सरकार के द्वारा दी जा रही क्षतिपूर्ति को लेकर किसानों द्वारा दिये गये आवेदनों की जानकारी जब डीडीसी ने किसानों से ली.

इस दौरान किसानों ने बताया कि मुआवजा मिलेगी या नहीं इसका पता नहीं, लेकिन आवेदन के लिए वंशावली के लिए सरपंच साहब को पांच सौ रुपये देना पड़ेगा यह पता है. इस बात से भड़के डीडीसी को उक्त गोरियामा सरपंच पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया . कहते हैं डीडीसी डीडीसी एबी अंसारी ने बताया कि वरीय अधिकारी के निर्देश पर आरोपी गोरियामा सरपंच के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने प्रक्रिया की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन