वैकल्पिक व्यवस्था के बाद ही बंद होगा जुगाड़ पुल : आयुक्त

खगडि़या. वैकल्पिक व्यवस्था होने पर ही डुमरी घाट पर बनी चचरी पुल पर आवाजाही बंद हो सकेगा. उक्त बातें रविवार को स्थानीय परिसदन में मुंगेर आयुक्त सुनील कुमार ने कही. जिलाधिकारी राजीव रोशन ने डुमरी पुल के परिचालन बंद पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि आपदा एवं राजस्व विभाग के चार मोटर वोट की […]
खगडि़या. वैकल्पिक व्यवस्था होने पर ही डुमरी घाट पर बनी चचरी पुल पर आवाजाही बंद हो सकेगा. उक्त बातें रविवार को स्थानीय परिसदन में मुंगेर आयुक्त सुनील कुमार ने कही. जिलाधिकारी राजीव रोशन ने डुमरी पुल के परिचालन बंद पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि आपदा एवं राजस्व विभाग के चार मोटर वोट की मांग सरकार से की जा रही है. मोटर वोट के उपलब्ध होने पर डुमरी पुल का परिचालन मोटर वोट के माध्यम से कराया जायेगा. उन्होंने कहा कि पुल विभाग के इंजीनियर द्वारा डुमरी पुल पन बने चचरी पुल को अविलंब बंद करने को कहा है. लेकिन उक्त क्षेत्र के हजारों किसान गैर किसान की आवाजाही की समस्या को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था हाने पर ही परिचालन बंद किया जायेगा. डीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि उक्त जुगाड़ पुल पर भारी वाहन के साथ नहीं प्रवेश करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










