कोसी कॉलेज में आइसा की बैठक

खगडि़या. स्थानीय कोसी महाविद्यालय में शनिवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन का राष्ट्रीय कमेटी के आह्वान पर बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता आइसा के जिलाध्यक्ष सह टीएमबीयू कमेटी के सह संयोजक किरण देव यादव ने की. उन्होंने ने कहा कि 10 व 11 मई को दो दिवसीय आइसा का राष्ट्रीय सम्मेलन दिल्ली में होगा. यह सम्मेलन […]
खगडि़या. स्थानीय कोसी महाविद्यालय में शनिवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन का राष्ट्रीय कमेटी के आह्वान पर बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता आइसा के जिलाध्यक्ष सह टीएमबीयू कमेटी के सह संयोजक किरण देव यादव ने की. उन्होंने ने कहा कि 10 व 11 मई को दो दिवसीय आइसा का राष्ट्रीय सम्मेलन दिल्ली में होगा. यह सम्मेलन कॉलेज में लोकतंत्र बहाल करने, छात्र संघ का चुनाव कराने, निजीकरण बंद करने, केंद्रीय व राज्य बजट का 30 प्रतिशत शिक्षा पर खर्च करने आदि सवालों को लेकर रणनीति बनायी जायेगी. श्री यादव ने रैली में 15 छात्र प्रतिनिधि भेजने तथा रैली में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया. मौके पर चंद्रदेव कुमार, नयन कुमार, सत्यम कुमार, शिवम कुमार, सुनील कुमार, विजय कुमार, गौरव कुमार, विपिन कुमार, शिव नारायण कुमार, पंकज कुमार, ज्ञान कुमार, प्रकाश कुमार, सुभाष कुमार, धमेंद्र कुमार आदि ने भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










