सनोखर में संत सम्मेलन का समापन

Published at :09 May 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
सनोखर में संत सम्मेलन का समापन

फोटो है 16 में कैप्सन : प्रवचन देते विद्वान प्रतिनिधि, अलौलीमानव उत्थान सेवा समिति शाखा सनोखर के तत्वावधान में शनिवार को दो दिवसीय संत सम्मेलन का शिव मंदिर परिसर में समापन किया गया. इसमें सद गुरुदेव सत्यपाल जी महाराज के परम शिष्य रामदेवानंद, दीना नंद, संतोषानंद, विशिष्ट महात्मा उर्मिला आदि ने अपने अमृतमय विचारों से […]

विज्ञापन

फोटो है 16 में कैप्सन : प्रवचन देते विद्वान प्रतिनिधि, अलौलीमानव उत्थान सेवा समिति शाखा सनोखर के तत्वावधान में शनिवार को दो दिवसीय संत सम्मेलन का शिव मंदिर परिसर में समापन किया गया. इसमें सद गुरुदेव सत्यपाल जी महाराज के परम शिष्य रामदेवानंद, दीना नंद, संतोषानंद, विशिष्ट महात्मा उर्मिला आदि ने अपने अमृतमय विचारों से भक्तों को भक्ति रस से सराबोर कर दिया. इसका उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम, सद्भावना, सुसंस्कार को जागृत करने के लिए आत्म ज्ञान का होना हर मानव के लिए नितांत जरूरी बताया गया. मौके पर प्रांत प्रशिक्षक सुधीर कुमार चौधरी, अनिल, संजीत, दयानंद, कृष्णदेव के अलावा खगडि़या, बेगूसराय व समस्तीपुर जिला से आये सत्संग प्रेमियों ने संत सद्भावना कार्यक्रम में भाग लिया. सम्मेलन को सफल बनाने में राधे श्याम खेतान, अमीर सिंह, कृष्णदेव राय, जीवछ कुमार, मलेट्री राम, तेज नारायण, विंदा देवी, लक्ष्मी, राज कुमारी, रूकमिनी खेतान एवं मानव सेवा दल के सभी कार्यकर्ता उत्साह पूर्वक भाग लिया. इसमें सनोखर के ग्रामीणों का काफी सहयोग रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन