15 तक चालू करें पनसलवा सब-ग्रिड: एमडी

बेलदौर. पनसलवा सब-ग्रिड को चालू कर हर हाल में 15 मई तक विभाग को सौंपे अन्यथा कार्य एजेंसी पर कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी. उक्त बातें शुक्रवार विद्युत विभाग के एमडी बाला मुरुग्न डी ने पनसलवा स्थित विद्युत सब-ग्रिड के निरीक्षण के दौरान कार्य एजेसी के कर्मियों को कहा. एमडी शुक्रवार की दोपहर अचानक निर्माणाधीन पनसलवा […]
बेलदौर. पनसलवा सब-ग्रिड को चालू कर हर हाल में 15 मई तक विभाग को सौंपे अन्यथा कार्य एजेंसी पर कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी. उक्त बातें शुक्रवार विद्युत विभाग के एमडी बाला मुरुग्न डी ने पनसलवा स्थित विद्युत सब-ग्रिड के निरीक्षण के दौरान कार्य एजेसी के कर्मियों को कहा. एमडी शुक्रवार की दोपहर अचानक निर्माणाधीन पनसलवा सबग्रिड पहुंच गये. इनके आने की सूचना पर कार्य एजेंसी के कर्मियो में हड़कंप मच गया. विभाग के अधिकारियों के साथ एमडी श्री मुरुग्न ने अपने 10 मीनट के प्रवास में सबग्रिड के नियंत्रण कक्ष स्थित कंट्रोल पैनल, स्वीच यार्ड, फीडर, ट्रांसफॉर्मर समेत अन्य उपकरणों का निरीक्षण कर एजेंसी के अभियंताओं को तकनीकी निर्देश देते हुए इसे शीघ्र पूरा करने को कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










