बाइक लूट रहे दो अपराधी धराये

अपराधी के पास से एक कट्टा व एक कारतूस बरामदग्रामीणों ने अपराधी को किया पुलिस के हवाले प्रतिनिधि, महेशखूंट थाना क्षेत्र के गोगरी समसपुर रोड में दिन दोपहर हथियार का भय दिखा कर बाइक लूट रहे दो अपराधी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. ग्रामीणों ने दोनों अपराधी को पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी के […]
अपराधी के पास से एक कट्टा व एक कारतूस बरामदग्रामीणों ने अपराधी को किया पुलिस के हवाले प्रतिनिधि, महेशखूंट थाना क्षेत्र के गोगरी समसपुर रोड में दिन दोपहर हथियार का भय दिखा कर बाइक लूट रहे दो अपराधी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. ग्रामीणों ने दोनों अपराधी को पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी के अनुसार धर्मपुर बन्नी निवासी सीताराम सिंह के पुत्र सुरेंद्र कुमार मानसी की ओज जा रहे थे. इसी दौरान समसपुर रोहरी रोड में पूर्व से धात लगाये अपराधी ने बाइक को रोक कर छिनने का प्रयास किया. सुरेंद्र के विरोध करने पर अपराधियों ने कट्टा दिखा कर डराने का प्रयास किया. मोटरसाइकिल नहीं देने के बाद अपराधियों ने उसके सीर पर कट्टा से प्रहार कर दिया. अपराधी और सुरेंद्र के बीच हो रहे नोंक झोंक को ग्रामीणों ने देखा. ग्रामीण के पहुंचते ही अपराधी भागने लगे. ग्रामीण ने पकड़ कर दोनों अपराधी को पकड़ा और उसकी जम कर पिटाई की. मामले में थानाध्यक्ष सिंटू झा ने बताया कि एक अपराधी के पास से कट्टा व एक गोली बरामद किया गया है. अपराधी चौथम थाना क्षेत्र के गढिया गांव निवासी विनीत कुमार व मोकामा थाना क्षेत्र के चक्रवार टोला निवासी राहुल कुमार है. दोनों युवक से पूछताछ की जा रही है. ज्ञात हो कि गढिया निवासी विनीत चार माह पूर्व भी मोटरसाइकिल लूट के मामले में जेल से छूट कर आया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










