सेंटर फॉर संभव एजुकेशन ने मनायी पहली वर्षगांठ

Published at :07 May 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
सेंटर फॉर संभव एजुकेशन ने मनायी पहली वर्षगांठ

फोटो है 11 मेंकैप्सन- बच्चों को संबोधित करते डॉ अमोद कुमार खगडि़या. शिक्षा से ही देश की उन्नति होती है. उन्नति में छात्रों की भूमिका अहम मानी जाती है. सेंटर फॉर संभव एजुकेशन द्वारा छात्रों को समुचित शिक्षा तथा रोजगार परक शिक्षा भी दी जाती है. उक्त बातें जेएनकेटी के प्राचार्य डॉ अमोद कुमार ने […]

विज्ञापन

फोटो है 11 मेंकैप्सन- बच्चों को संबोधित करते डॉ अमोद कुमार खगडि़या. शिक्षा से ही देश की उन्नति होती है. उन्नति में छात्रों की भूमिका अहम मानी जाती है. सेंटर फॉर संभव एजुकेशन द्वारा छात्रों को समुचित शिक्षा तथा रोजगार परक शिक्षा भी दी जाती है. उक्त बातें जेएनकेटी के प्राचार्य डॉ अमोद कुमार ने सेंटर फॉर संभव एजुकेशन के पहली वर्षगाठ के अवसर पर एमजी रोड में कही. इससे पहले संस्थान की संचालिका डेजी कुमारी द्वारा केक काटा गया. मौके पर शिक्षक हरेराम तिवारी, प्रशांत कुमार, विकास कुमार, महेश कुमार, हीरालाल शास्त्री, ललिता कुमारी,सुधा शास्त्री आदि ने भी अपना विचार रखा. वहीं संस्थान के छात्र कृष्ण कुमार, सौरभ झा, निकिता, राखी, अनिमेष आदि ने पठन पाठन में संस्थान की भूमिका पर चर्चा की. वहीं डॉक्टर अमोद ने आधुनिक तकनीक के प्रयोग पर बल दिया. संचालन छात्र अंशु कुमार ने किया. जबकि संस्थान के निदेशक विवेकानंद ने दिये गये सुझाव को भविष्य में अमल लाने का आश्वासन दिया. वहीं कई बच्चों ने गीत व संगीत प्रस्तुत किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन