एचएम पर एमडीएम का चावल बेचने का आरोप

खगडि़या. प्रखंड के मध्य विद्यालय राको डीह में एचएम पर ग्रामीणों ने एमडीएम का चावल बेचने का आरोप लगाया है. ग्रामीणों के अनुसार गुरुवार को स्कूल के एचएम ने एमडीएम का लगभग डेढ़ क्विंटल चावल गांव के ही एक आंगनबाड़ी केंद्र को बेच दिया. इसकी सूचना कई बार ग्रामीणों व शिक्षा समिति के सदस्यों ने […]
खगडि़या. प्रखंड के मध्य विद्यालय राको डीह में एचएम पर ग्रामीणों ने एमडीएम का चावल बेचने का आरोप लगाया है. ग्रामीणों के अनुसार गुरुवार को स्कूल के एचएम ने एमडीएम का लगभग डेढ़ क्विंटल चावल गांव के ही एक आंगनबाड़ी केंद्र को बेच दिया. इसकी सूचना कई बार ग्रामीणों व शिक्षा समिति के सदस्यों ने मोबाइल पर संबंधित अधिकारी को दी, लेकिन एक भी अधिकारी घटना की जांच के लिए नहीं पहुंचे. ग्रामीण विनोद कुमार ने बताया कि लगातार स्कूल नियोजित शिक्षकों के हड़ताल पर जाने के कारण बंद चला आ रहा है. एचएम 20 से 22 दिन तक एमडीएम बनाये जाने का रिपोर्ट विभाग को भेज रहे हैं. जबकि स्कूल बंद है. मामले में एचएम अवधेश कुमार ने बताया कि उन पर लगे सभी आरोप गलत और बेबुनियाद हैं. डीइओ डॉ ब्रज किशोर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जायेगी. दोषी पाये जाने पर एचएम पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










